सुल्तानपुर: आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कुड़वार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिला मजिस्ट्रेट विपिन द्विवेदी एवं सीओ सिटी प्रशांत सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा समितियों को विद्युत, अग्निशमन, बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्था के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। इस दौरान उपजिला मजिस्ट्रेट विपिन द्विवेदी ने कहा कि यह पर्व आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे सभी लोगों को भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए।
बैठक में उपजिला मजिस्ट्रेट विपिन द्विवेदी ने दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों से कहा कि पंडालों में विद्युत की समुचित व्यवस्था की जाए। आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखें। शोभा यात्रा निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाए। साउंड सिस्टम निर्धारित समय सीमा के भीतर ही संचालित हो। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे एवं वालंटियर तैनात किए जाएं। यातायात एवं बैरिकेडिंग में पुलिस का सहयोग करें। बिना अनुमति के दुर्गा पूजा पंडाल नहीं लगाए जा सकेंगे।
बैठक के दौरान सीओ सिटी प्रशांत सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो तो तुरंत कुड़वार थाने पर 9454404344 पर फोन कर पुलिस को सूचित करें।
बैठक में मौजूद दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल सजावट, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। बैठक में मौजूद संभ्रांत लोगों और समाजसेवियों ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक आर पी चौधरी, सुनील कुमार, अनंतराम चौरसिया, बिट्टू जयसवाल, नरेंद्र मौर्य प्रधान, नीरज मौर्य, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद नाज, सुरेश यादव प्रधान, आशीष कुमार अग्रहरि, राहुल यादव, राजेश गोस्वामी, मूलचंद जयसवाल, महेंद्र कुमार अग्रहरि, रमेश तिवारी, दिलीप कुमार यादव आदि पूजा समिति व क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार