सुल्तानपुरः नव भारत उदय कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिखी सिखाओ फाउंडेशन द्वारा जिला पंचायत सभागार में डिजिटल टीवी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम के दौरान विकास खंड बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय वलीपुर प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय हेमनापुर, प्राथमिक विद्यालय वलीपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय पूरे जोधी और प्राथमिक विद्यालय चक मूसी को डिजिटल टीवी प्रदान किए गए।
वहीं विकास खंड अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय नरवारी, गिधौना, अलीपुर और सरांवा को भी डिजिटल टीवी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह समेत कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षा प्रणाली को बढ़ावा देना और छात्रों को तकनीक से जोड़ना है। डिजिटल टीवी की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह