सुल्तानपुर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने बिरसिंहपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमएस) डॉ. भास्कर प्रसाद की छवि को हिलाकर रख दिया है। सरकार के खिलाफ उनके विवादास्पद बयान को गंभीर मानते हुए सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जाँच के आदेश दिए हैं।
घटना बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई, जहाँ अस्पताल की बदहाली से नाराज़ कुछ स्थानीय निवासी सीएमओ और सीएमएस की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पहुँचे सीएमएस डॉ. भास्कर प्रसाद बोले कि हमारी अर्थी काहे निकालिएगा, निकलना है तो सरकार की अर्थी निकालिए। अर्थी निकालना है तो सरकार की निकालो, योगी की निकालिए। सीएमएस और सीएमओ की क्यों।
यह बयान कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही सरकार हरकत में आई और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव, आईएएस अमित कुमार घोष ने डॉ. भास्कर प्रसाद को निलंबित कर विभागीय जाँच के आदेश दे दिए।
सूत्रों के अनुसार, जाँच पूरी होने तक डॉ. भास्कर को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है और सरकारी अधिकारियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दे रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने निलंबन आदेश जारी किया है। सीएमएस पर राज्य सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और आपत्तिजनक टिप्पणी करने, अस्पताल के मरीजों को बाहरी दवाएं लिखने, अस्पताल के अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) के निपटान में मानकों का पालन न करने और कर्मचारी आचरण नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें अयोध्या मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय से संबद्ध किया गया है। डॉ. भास्कर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कुछ लोगों से बात करते और सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रविवार देर रात उन्हें निलंबित कर दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल