सुल्तानपुर: बल्दीराय क्षेत्र में नवरात्रि के पावन अवसर पर वलीपुर बाजार स्थित पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मां दुर्गा के पट खोले। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर मां दुर्गा के पट खोले। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
वलीपुर बाजार की पूजा समितियों ने भव्य सजावट, पारंपरिक अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूजा पंडालों में मां की भव्य प्रतिमाएं, मनमोहक सजावट और आध्यात्मिक वातावरण लोगों को आकर्षित कर रहा है। पंडालों में खासकर शाम के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं, जिनके लिए समिति ने प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया है। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन और पूजा समितियों की ओर से पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।
इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष दीपचंद्र जयसवाल, पंकज जयसवाल "मोनू", शिवम जयसवाल, नवनीत अग्रहरि, शिवपाल अग्रहरि, महेश पांडे, केतार मिश्रा, बेचूराम, सोनू अग्रहरि, शिवम पांडे, सौरभ मिश्रा, रामलाल वर्मा, करिया, दूधनाथ यादव, राहुल जयसवाल, प्रधान मो शम्मू "पप्पू", जीतेंद्र मिश्रा "जीतू", रितांशु मिश्रा, सचिन मिश्रा, अरुण दुबे, नंदू यादव, सनोज कनौजिया, गगन सोनी, अमर बहादुर विश्वकर्मा, राधेश्याम गौड़, सचिन यादव सहित समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल