सुल्तानपुरः इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार बाजार स्थित एक शिक्षण संस्थान में रविवार को व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आम जनता को रोटी, कपड़ा और मकान के क्षेत्र में उल्लेखनीय राहत प्रदान की है।
मीना चौबे ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार से व्यापार करना आसान हो गया है और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से कराधान सरल, पारदर्शी और जनहितैषी हुआ है।
सम्मेलन का आयोजन एमएलसी शैलेंद्र सिंह ने किया। संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिलोकचंदी, सह-संयोजक आलोक आर्य और पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरि थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम में बबीता तिवारी, शिवकुमार सिंह, योगेन्द्र सिंह बब्लू, अशोक सिंह, श्याम बहादुर पांडे व डॉ. डीएस मिश्रा, लहुरी सिंह, राम जतन यादव, अवधेश शर्मा, राम बहादुर सिंह, सुधांशु सिंह, आकाश शर्मा, शौर्यवर्धन सिंह, पंकज शुक्ला, रोहित अग्रहरि, लवकुश तिवारी, आशीष अग्रहरि, गणेश दत्त पांडे, राम प्रकाश वर्मा, रवि मिश्रा, जय प्रकाश शुक्ला शास्त्री व दीपनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसटी सुधार एक ऐतिहासिक कदम है जो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा