सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के थाना कुड़वार में ग्राम उतमनपुर में श्यामसुंदर सिंह उर्फ लहुरी सिंह के भट्ठे पर मजदूर को गोली मारने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी कुड़वार अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त मित्रसेन मौर्य पुत्र राममिलन निवासी ग्राम हिगुल गौरा, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने अपने सह अभियुक्त के साथ मजदूर को गोली मारने की घटना को स्वीकार किया। बरामद अवैध असलहे के सम्बन्ध में उसके विरुद्ध थाना कुड़वार पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अलग से एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर रही है।
मित्रसेन मौर्य पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, निरीक्षक यदुवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश यादव, स्वाट व सर्विलांस टीम के अन्य सदस्य वासुदेव यादव, सुधाकर शर्मा, राहुल यादव, अभिषेक प्रताप सिंह, विकास सिंह, इमाम हुसैन, तेजभान, ऋत्विक दीक्षित, शैलेश राजभर व अनुराग ने प्रमुख भूमिका निभाई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई