सुल्तानपुर। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार ब्लॉक और बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पारा बाजार में कांग्रेस की अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। दोनों बैठकों में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शामिल हुए।
कुड़वार ब्लॉक में ब्लाक अध्यक्ष नंदलाल मौर्य के नेतृत्व में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राणा ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से हो रही वोट चोरी को रोकने के लिए कांग्रेस का यह हस्ताक्षर अभियान निर्णायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव हर वोट की ताकत पर टिकी है, जिसका हनन मौजूदा सरकार कर रही है। यह अब सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि हर नागरिक की लड़ाई है, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
इसी तरह बल्दीराय ब्लॉक क्षेत्र के पारा बाजार में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव, गली-मोहल्लों में जाकर जनता को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर कराएं। उन्होंने इस अभियान को लोकतंत्र और संविधान का "रक्षा कवच" बताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हौशला प्रसाद भीम, अजय कुमार पांडे गुड्डू, मो. इमरान खान (मीडिया प्रभारी), हाजी इरफान अंसारी, आवेश अहमद, हर्षनारायण शुक्ला, मनोज तिवारी, विभू पांडेय, उस्मान खान, राघवेन्द्र सिंह, शमीम बीडीसी, सोनू, हसीन खान, ताजबाबू, कृष्ण कुमार, अंकित पाठक, रमाशंकर शुक्ल, जलील बीडीसी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार