Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाने की पुलिस ने लूट व चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद किया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व उक्त अपराधियों ने राजमहल बैंक्वेट हॉल बेलड़ा थाना भोपा मुजफ्फरनगर के चौकीदार को बंधक बनाकर जनरेटर से तांबे का तार, बैटरी व अन्य सामान लूट लिया था। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई थी। भोपा थाना प्रभारी उमेश रोरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने आज गंगनहर पटरी पर माजरा मौजा के सामने पुलिया के पास से चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वरदान पुत्र कुंवरपाल, विशाल पुत्र प्रवीण, रोहित पुत्र रविन्द्र निवासी बेलड़ा थाना भोपा मुजफ्फरनगर व एक किशोर अपराधी के रूप में हुई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह