मिर्जापुर : एसएन पब्लिक स्कूल, मुसफ्फरगंज (मिर्जापुर) ब्रांच में 16 नवंबर को वार्षिक शिक्षा मेले का भव्य आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक राजेश सिंह और निर्देशिका संध्या सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले में विद्यार्थियों ने गणित, अंग्रेज़ी, कंप्यूटर, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों से संबंधित आकर्षक मॉडल तैयार कर स्टॉल लगाए। इन मॉडलों की तैयारी में शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मेले में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रस्तुति की भरपूर सराहना की।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना और उनकी रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देना है। अभिभावकों ने भी इस मेले को बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, सुंदरम, दिव्यंका, सौम्या, श्रेया, दिवेश, फलक, शिफा, शीर्ष, तनय, समीक्षा, इक्शा, आयुष, इकरा, वंशिका, पंखुड़ी, जारा, अमन, ऋतुल, आलोक, महिरा, विराट, शिवन्या, आराध्या, अनन्या, सृष्टि, ने विविध विषयों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, सना खान, आज़म अंसारी, शकीना अंसारी, आलिया यासमीन, अंशु श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, अविनाश वर्मा, चित्रेश कसेरा, स्वराज कसेरा, साहिल रावत, दिलीप सोनी, ऋषभ गुप्ता, नम्रता शर्मा, श्रद्धा पांडे, विजयलक्ष्मी, सौम्या तिवारी, सौम्या सैनी, नीता शाह, वर्षा, प्रशांत गुप्ता, रवि मिश्रा, यसी उमर वैश्य, अमीना खातून, श्रेया विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा