रामपुर: मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत जनपद रामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में विशेष पहल की गई । कलावती कन्या इंटर कॉलेज जनपद रामपुर की कक्षा 10 की छात्रा कु आयुषी को एक दिवस के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया । जहां छात्रा द्वारा जनसुनवाई में एक अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में जनता की समस्याओं को सुना गया।
इस दौरान ‘एक दिन के लिये अपर पुलिस अधीक्षक’ बनी छात्रा कु आयुषी ने सांकेतिक अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के रूप में अधिकारी के दायित्व को समझा । एक दिन के लिए इसका अनुभव प्राप्त किया एवं महिला मिशन शक्ति केन्द्र, थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर मिशन शक्ति की कार्यप्रणाली एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेश-निर्देशों से अवगत कराते हुए अभिलेखों का निरीक्षण कराया गया। इस प्रयास का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना है, ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें विद्यासागर मिश्र, पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा छात्रा कु आयुषी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी.
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह