Jhansi : सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक व्यक्तिगत लाभ के लालच में मरीजों की जेब काट रहे। अक्सर देखने को मिलता है कि सरकारी चिकित्सक मरीजों के पर्चें में गैर जरूरी दवाएं भी बाहर से खरीदने के लिए लिख देते हैं। जिससे मरीजों की दवाओं का खर्चा अनावश्यक रूप से बढ़ जाता है। इस तरह की शिकायत जिले के चिकित्सालयों में अक्सर देखने को मिल जाती है।
इस समस्या से मरीजों और तीमारदारों को निजात दिलाने के लिए महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सोमवार को सख्त आदेश चिकित्सकों के लिए जारी किया। आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि जो चिकित्सक मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए कहेगा या ऐसी दवा लिखेगा उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई जाएगी। इस मामले में नजर रखने के लिए उन्होंने टीमों का भी गठन कर दिया है। जो भर्ती मरीजों के तिमारदारों से बात करके हकीकत से रूबरू होते रहेंगे। टीम इस पर भी नजर रखेगी कि मरीजों और उनके तीमारदारों को बाहर की दवाएं तो नहीं लिखी जा रही।
मेडिकल कॉलेज में अक्सर यह देखा जा रहा था की भर्ती मरीज के अलावा ऑपरेशन के लिए आए मरीजों को भी बाहर की दवाएं पर्ची पर लिख दी जाती थी। इसमें यह भी देखा गया कि जो दवाई मेडिकल कॉलेज के अंदर उपलब्ध है उन दवाओ को भी बाहर से मंगवाया जाता था। जो की काफी महंगे दामों पर मेडिकल स्टोरों पर मिलती थी।
सूत्रों का कहना है कि यह डॉक्टर और मेडिकल स्टोर के बीच का एक छिपा हुआ रैकेट चल रहा है। मरीज का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जब गंभीर मरीज ऑपरेशन थिएटर में भर्ती होता है, तो इस टाइम उसके तीमारदारों को बाहर से दवाई मंगवाने के लिए पर्ची थमा दी जाती है। इस स्थिति में मरीज के तीमारदार कुछ नहीं कर पाते हैं। और वह सिर्फ अपने मरीज को ठीक देखने के लिए दवाइयां तुरंत बाहर से लाकर देते हैं। इन सब शिकायतों को गंभीरता से देखते हुए प्रिंसिपल ने इस सख्त आदेश को सोमवार को जारी किया की वे वजह किसी से भी अनावश्यक दवाएं बाहर से बिल्कुल भी ना मंगवाई जाए। अगर ऐसा पाया जाता है तो उस डाक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रिंसिपल ने बताया की एस आई सी डॉक्टर सचिन माहुर के नेतृत्व में यह टीम बनाई गई है।
यह टीम ऑपरेशन थिएटर एवं वार्डों के आसपास निगरानी रखेगी। मरीजों के तीमारदारों से बात कर जानकारी रखेगी कि कहीं अनावश्यक दवाएं तो नहीं बाहर से मंगवाई जा रही हैं। और अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल