लखनऊ : पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के 42 जनपदों के निजीकरण से आरक्षण समाप्त होने पर बीते 6 महीने से प्रदेश सरकार और यूपीपीसीएल द्वारा कोई ठोस जवाब न देने से खफा प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता आगामी जुलाई महीने में पूरे प्रदेश की सभी बिजली कम्पनियों में बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था आरक्षण को बचाने के लिए निजीकरण हटाओ, आरक्षण बचाओ सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बाबा साहब ने वर्ष 1934 में कहा था कि बिजली हमेशा सरकारी क्षेत्र में रहनी चाहिए, लेकिन वर्तमान में आरक्षण को समाप्त करने के लिए 42 जनपदों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था निजी हाथों में सौंपी जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब इस मामले को लेकर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों, कई मंत्रियों व यूपी के ऊर्जा मंत्री के सामने बात रखी गई तो उन सभी ने मसौदा सामने आने पर बात करने को कहा।
42 जनपदों में निजीकरण व्यवस्था लागू होने से करीब 16,000 आरक्षण के पद समाप्त हो जाएंगे। इससे सबसे अधिक दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों का नुकसान होगा। उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, महासचिव अनिल कुमार, संगठन सचिव बिंद्रा प्रसाद, ट्रांसमिशन अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव आरके राव, एके प्रभाकर, राज कपूर, मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार, विकासदीप, राकेश आर्य ने कहा कि सभी बिजली कम्पनियों में निजीकरण हटाओ, आरक्षण बचाओ सम्मेलन का आयोजन जुलाई माह में किया जाएगा।
सभी बिजली कम्पनियों में सम्मेलन की तिथिवार घोषणा व स्थान का चयन बाद में किया जाएगा। पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने कहा कि लगातार संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार के सीनियर कैबिनेट मंत्रियों, ऊर्जा मंत्री से गुहार लगाई जा चुकी है कि निजीकरण से आरक्षण समाप्त हो जाएगा। बावजूद इसके कोई भी ठोस पहल नहीं की गई। इससे यह तय हो गया है कि प्रदेश के 42 जनपदों में बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसे दलित व पिछड़े वर्ग के कार्मिक किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल