लखनऊ/आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर 2025 को आजमगढ़ जनपद से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 537 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान भीमा राम और योगेश कुमार के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं। ये दोनों चंडीगढ़ के शराब तस्कर आशु के लिए काम कर रहे थे, जो पंजाब से सस्ती शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचता है।

एसटीएफ को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक (MH-04KF-4377) पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के कंधरापुर मोड़ पर खड़ा है, जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी है। टीम ने स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग के साथ मिलकर मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली। जांच में नमकीन और चिप्स की आड़ में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। तस्करों ने ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट और कागजात लगाए थे, ताकि चेकिंग के दौरान पकड़े न जाएं। यहां तक कि ट्रक का चेसिस नंबर भी बदल दिया गया था ताकि वह फर्जी रजिस्ट्रेशन से मेल खा सके। ट्रक के असली मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि उसका वाहन महाराष्ट्र के भिवंडी में खड़ा है।

शराब की बोतलों पर लगे फत् कोड भी फर्जी पाए गए, जिसकी जांच आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि उन्हें हर ट्रिप के लिए एक लाख रुपये दिए जाते थे और इस बार उन्हें 12 लाख रुपये की नमकीन-चिप्स की फर्जी बिल्टी दी गई थी। इनके खिलाफ थाना कंधरापुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
Delhi: रजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, टेम्पो-इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
Delhi: मेट्रो विहार काॅलोनी में जर्जर शौचालय का ढांचा गिरने से बच्ची की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
Manasi Murder Case: लखनऊ में मिला सीतापुर से लापता मानसी का शव, प्रेमी ने हत्या कर जंगल में फेंका
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06