श्रीगंगानगरः उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल के जाटूसाना स्टेशन पर नियुक्त स्टेशन अधीक्षक कँवरलाल शर्मा का प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के प्रति उनकी चिंता सभी के लिए एक प्रेरणा है। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी नियुक्ति जिस स्टेशन पर भी नियुक्त रहे, वहां सफाई, वृक्षारोपण, यात्रियों के लिए पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाना इत्यादि इनकी प्राथमिकता में रहा है।
स्वतंत्र पत्रकार भीम प्रकाश शर्मा ने इनके बारे में बताया कि पहली मुलाकात कनीनाखास स्टेशन पर हुई थी। उस समय ये वहां नियुक्त थे। इन्होंने वहां अपने द्वारा करवाई गई अतिरिक्त व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया तो मुझे बेहद खुशी हुई। अपने स्टॉफ के साथ अच्छा तालमेल बैठाकर अपने रेलवे स्टेशन की साफ़-सफ़ाई करवाने के अलावा स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हर तरह की व्यवस्था करवाते है। इन व्यवस्थाओं के लिए समाजसेवियों से सहयोग करवाते है। जरूरत हो तो खुद की जेब से पैसे खर्च करने में भी पीछे नहीं हटते।
भीम प्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ सालों में मेरी इनके तीन नियुक्ति स्थलों सादुलपुर-रेवाड़ी सेक्शन के कनीनाखास और डहीना जैनाबाद के अलावा रेवाड़ी-भिवानी सेक्शन के जाटूसाना स्टेशन पर मुलाकात हुई है। तीनों ही जगह इन्होंने मेरे हाथों से एक पौधा लगवाकर मुझे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है। कंवरलाल शर्मा का कहना है कि पेड़ प्रदूषण रोकने में अहम हैं। शर्मा कहते हैं कि राजस्थान में अमृता देवी के नेतृत्व में 363 लोगों ने पेड़ों के लिए बलिदान दिया था। वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं, यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण देने का प्रयास है। शर्मा पॉलीथीन के उपयोग को भी पर्यावरण के खिलाफ व्यवहार मानते हैं।
गौरतलब है कि अपनी ड्यूटी के पाबंद और रेलवे को समर्पित कँवरलाल शर्मा पिछले दिनों अपना साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद शर्मा रेवाड़ी से जाटूसाना स्टेशन गए और पौधे लगवाए। पर्यावरण के प्रति इनकी जागरूकता देखते ही बनती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल