अयोध्या: उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सहयोग से जयसिंहपुर वार्ड में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए समर्पित निःशुल्क अपना स्कूल में आयोजित कार्यशाला सम्पन्न हुई। इस दस दिवसीय रामलीला का आयोजन 2 जून से प्रारंभ हुई थी। रामलीला कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में जय मां हंसवाहिनी रामलीला एवं नाट्य मंडल कौशाम्बी के अध्यक्ष संतोष कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। उनकी देखरेख में बच्चों से विधिवत तरीके से रामलीला का मंचन करवाया।
श्रीराम, लक्ष्मण, सीता वन गमन, श्रीराम केवट संवाद और भरत द्वारा श्रीराम का खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटने जैसे भावपूर्ण दृश्यों का बच्चों द्वारा बखूबी मंचित किया गया। श्रीराम की भूमिका में परी, लक्ष्मण की भूमिका में ईरांशी, सीता की भूमिका में महक तथा केवट की भूमिका का निर्वहन श्रेंजय ने अपने अपने किरदारों में जान डाल दी।
अपना स्कूल में आयोजित रामायण अभिरुचि कार्यशाला के समापन के शुभ अवसर पर उपनिरीक्षक जंग बहादुर यादव, समाजसेवी इंद्रप्रीत सिंह बेदी, अध्यापिका संतोष गर्ग, एडवोकेट जितेंद्र प्रजापति, आरक्षी चंद्रेश भारद्वाज, कलाकार पवन कुमार, सौरभ सिंह, समाजसेवी आशीष श्री, शीशम ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा अपना स्कूल टीम के सहयोगी ऋषभ शर्मा, अंशिका सिंह, विनय कुशवाहा और लोको पायलट राजन यादव भी कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देते दिखाई दिए। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में अपना स्कूल के संस्थापक रणजीत यादव खाकी वाले गुरूजी ने मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक राजीव रंजन और प्रशिक्षक संतोष कुमार को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट किया। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल