रामपुरः ज्वालानगर और सिविल लाइंस के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके लिए रेलवे लाइन पर एक और पुल बनाया जाएगा। इस संबंध में सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है। अब तीनों विभागों की संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद जिलाधिकारी स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्वालानगर क्षेत्र में करीब 75 हजार की आबादी निवास करती है। इसके अलावा ज्वालानगर और सिविल लाइंस के बीच कनेक्टिविटी के लिए एकमात्र राम रहीम सेतु है, जो अब कॉलोनियों के विस्तार के बाद छोटा पड़ता जा रहा है। राम रहीम सेतु पर कई बार भीषण जाम लग जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, आने वाले दिनों में पुल पर यातायात का दबाव और भी ज्यादा होगा। जिसके चलते क्षेत्रीय लोग लंबे समय से एक और पुल या अंडरपास की मांग कर रहे थे। इसके लिए नगर विधायक आकाश सक्सेना ने रेल मंत्रालय और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी। उन्होंने ज्वालानगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक और ओवरब्रिज बनाने और वर्तमान ओवरब्रिज को चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा था।
जिसके बाद उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक शशिकांत ने रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता को पत्र लिखकर संयुक्त निरीक्षण करने को कहा था। साथ ही जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने भी इस संबंध में रेलवे अधिकारियों से पत्राचार किया था। शुक्रवार को राज्य सेतु निगम रामपुर के सहायक अभियंता अनूप शर्मा, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता हर्षित जैन और रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता अभिषेक ने स्थलीय निरीक्षण कर सर्वे का कार्य पूरा किया। सभी अधिकारियों ने रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर का निरीक्षण किया। अब तीनों विभागों की संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी होगी।
रामपुर के नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि ज्वालानगर और सिविल लाइंस की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रेलवे ओवरब्रिज को चौड़ा करने या नया ओवरब्रिज बनाने का प्रयास चल रहा है। क्योंकि, आने वाले दिनों में ट्रैफिक कम होने के बजाय बढ़ेगा। जिससे परेशानी ज्यादा होगी। ऐसे में अधिकारियों ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। अब रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा