लखनऊ, स्टांप विभाग के उपनिबंधकों तथा कनिष्ठ सहायकों के तबादलों की स्टांप पंजीयन मंत्री ने मुख्यमंत्री से गड़बड़ी की शिकायत की थी। यह मामला पिछले माह तेजी से उठा था और अग्रिम आदेशों तक तबादले स्थगित रखने के आदेश भी दिए गए थे। यह मामला इतना तूल पकड़ चुका था कि उच्चाधिकारियों से इसकी जांच के आदेश दिए गए, लेकिन मामला सीएम तक पहुंच गया। प्रदेश के स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों को बुलाकर स्पष्ट किया था कि हाल ही में विभाग में उप-निबंधकों तथा कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण तथा नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायतें सही हैं। इसकी जानकारी मंत्रालय को है।
प्रदेश भर से इस संबंधि में तमाम शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर अब जुलाई में सवाल उठाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह शिकायत पहुंची थी, लेकिन जो कार्रवाई की गई, उस संबंध में जानकारी नहीं दी जा रही है। आखिर इसमें कौन-कौन दोषी है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में तत्काल कार्यवाही की थी। जिनके स्थानांतरण किए गए थे, उनको स्थगित करने का आदेश दिया गया। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभागीय लीपापोती चलने के कारण इसका खुलासा नहीं हो रहा है। विभागीय मंत्री ने कहा है कि प्रदेश के मुखिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन किया था। इसका परिणाम है कि विभाग में 59 कार्यरत तथा 29 नव-प्रोन्नत उप-निबंधकों तथा 114 कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण में अनियमितता मिलने की शिकायत पर तुरंत स्थगित करने तथा जांच के आदेश दिए हैं। विश्वास दिया गया था कि कौन-कौन दोषी है, इसमें किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई