श्रीगंगानगरः श्रीगंगानगर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने अपने प्रदेश कार्यालय में बैठक कर खिंची चौक अशोक नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय संख्या 2 को सूरतगढ़ स्थानांतरित करने पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश महासचिव नरेश कपूर, प्रदेश सचिव पवन गौतम, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष मधु सोनी ने कहा कि निदेशक एवं पदेन उप सचिव निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, जयपुर द्वारा मीरा चौक अशोक नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय संख्या 2 को सूरतगढ़ स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है।
जो अत्यंत अन्यायपूर्ण है, क्योंकि इस औषधालय संख्या 2 से अशोक नगर गुरुनानक बस्ती आदि के लोग लाभान्वित होते थे तथा उन्हें चिकित्सा का लाभ मिलता था। इस औषधालय संख्या 2 के आस-पास के सभी क्षेत्रों में गरीब मजदूर एवं मध्यम वर्ग के लोग रहते हैं। इस कमरतोड़ महंगाई में बीमार पड़ने पर महंगा इलाज करवाना उनकी पहुंच से बाहर हो जाता है। पिछले 30 वर्षों से उन्हें इस डिस्पेंसरी नंबर 2 से बेहतर इलाज मिल रहा है।
अब इस डिस्पेंसरी नंबर 2 को सूरतगढ़ ले जाना बेहद निंदनीय है। यह आस-पास के क्षेत्र के गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के अधिकारों पर कुठाराघात है जो असहनीय है। इस संबंध में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल सरकार को पत्र लिखा जाएगा कि इस डिस्पेंसरी नंबर 2 को यथावत रखा जाए ताकि लोगों को पहले की तरह चिकित्सा लाभ मिलता रहे। विदित हो कि इस डिस्पेंसरी को श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ स्थानांतरित करने से बीमाधारकों को चिकित्सा लाभ व अन्य सुविधाओं के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर दूसरी डिस्पेंसरी में जाना पड़ेगा जो बेहद कठिन है। इससे बड़ी संख्या में कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रदेश महासचिव नरेश कपूर ने कहा कि वे पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल से मांग करेंगे कि कर्मचारी राज्य बीमा डिस्पेंसरी नंबर 2 श्री गंगानगर को सूरतगढ़ में स्थानांतरित करने के आदेश को रद्द कर यथावत श्री गंगानगर में ही रखा जाए, इससे निम्न आय वर्ग को राहत मिलेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश महासचिव नरेश कपूर, प्रदेश सचिव पवन गौतम महिला, प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान खान, विंग प्रदेश अध्यक्ष मधु सोनी, किशोरी पचेरवाल, जस्सा सिंह, बलदेव सिंह, अजय कुमार राव, रमेश कुमार ढाका, किशन राव, रमेश पेंटर, बजरंग लाल, विक्की, अशोक कुमार, राजू पेंटर, प्रेम कुमार, गुरदीप सिंह, इंद्र कुमार, राज कुमार राजू, प्रेम कुमार, कुलदीप टेंपो वाला, शकुंतला वर्मा जिला अध्यक्ष, संतोष सोनी, सुलोचना देवी, पूजा देवी, विद्या देवी, रानी देवी, शांति देवी, लाचा देवी, प्रेम शर्मा, सुमन यादव, ज्योति शर्मा, मणि देवी, मदीना बानो आदि बड़ी संख्या में एआईसीसी मानवाधिकार पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल