श्रीगंगानगर: जिले के घड़साना नगर में “वंदे मातरम” राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में साप्ताहिक पखवाड़ा के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन नगरपालिका ईओ कंचन राठौड़ के कुशल निर्देशन में किया गया। देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मी, विद्यालयों के विद्यार्थी तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिसर में सभी प्रतिभागियों के स्वागत और उपस्थिति दर्ज करने से हुई। इसके पश्चात् सुबह 9:45 बजे से नगरपालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश दिया और “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” की भावना को साकार किया।
सुबह 10:00 बजे से “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर पालिका कार्यालय से आरंभ होकर भगत सिंह शहीद स्मारक तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने “वंदे मातरम”, “स्वदेशी अपनाओ, देश को आगे बढ़ाओ” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जैसे जोशीले देशभक्ति नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर नगरपालिका ईओ कंचन राठौड़ ने कहा कि “वंदे मातरम” केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति सम्मान, गर्व और समर्पण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
पूरे आयोजन के दौरान नगर में एकता, स्वच्छता और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह स्मरणोत्सव न केवल इतिहास को याद करने का अवसर बना, बल्कि नई पीढ़ी के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का संदेश भी लेकर आया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई