श्रीगंगानगर: सुदामानगर स्थित सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रीश्याम जन्मोत्सव (पाटोत्सव) मेले के तृतीय दिवस पर भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर परिसर में तांता लगा रहा। दूर-दूर से आए श्याम भक्त हाथों में रंग-बिरंगी ध्वजाएं लिए नाचते, गाते और झूमते हुए बाबा श्याम के दरबार में अपनी-अपनी मन्नतें मांगते नजर आए।
मंदिर के सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर रोशनी, पुष्प सज्जा और भक्ति संगीत से पूरा सुदामानगर क्षेत्र श्याममय हो उठा है। श्रद्धालु ध्वज यात्राओं में भाग लेकर रंग और गुलाल से उत्सव का आनंद ले रहे हैं। बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है, जिससे मंदिर की आभा और भी मनमोहक हो गई है।
दिनभर चले भजन-संकीर्तन में भक्तों ने "हाजिरी लिखवाता हूं, हर ग्यारस पे... मिलती है तनख्वाह मुझे बारस पे" जैसे भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की। प्रसिद्ध भजन गायिका नेहा शर्मा (हनुमानगढ़) ने अपने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके सुरों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया और हर कोई खुद को धन्य मानता दिखाई दिया।
सेवादार शेरेवाला ने बताया कि हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तों ने बाबा को मिल्क केक का भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर के बाहर कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा लंगर प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से शामिल हुए।
पाटोत्सव के अंतिम दिन, सोमवार प्रातः 8:15 बजे खीर-चूरमे की सवमणियों का महाभोग बाबा श्याम को लगाया जाएगा। पूरे दिन भजन-संकीर्तन का क्रम चलता रहेगा। रात्रि को श्याम संकीर्तन के साथ इस चार दिवसीय भव्य मेले का समापन होगा।
पूरे आयोजन के दौरान श्याम भक्तों में अपार उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिर प्रांगण की झिलमिल रोशनी और सजावट ने मानो स्वर्गीय दृश्य प्रस्तुत किया। श्रीगंगानगर का यह पाटोत्सव न केवल धार्मिक आयोजन बल्कि आस्था, एकता और प्रेम का प्रतीक बन गया है, जिसने हजारों श्रद्धालुओं के हृदय को श्याम भक्ति से सराबोर कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा