श्री गंगानगरः श्री गंगानगर के वार्ड नंबर 60 के इंदिरा कॉलोनी मुख्य मार्ग से गुजरने वाले इस मार्ग के वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और खास तौर पर दुकानदारों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पिछले कई महीनों से यह मार्ग खस्ताहाल है।
इस मार्ग पर आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है या कोई दोपहिया वाहन चालक या ई-रिक्शा पलट जाता है, जिससे चालक और यात्री घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि इस मार्ग को पिछले एक साल में एलएंडटी द्वारा पानी की लाइन के लिए कई बार तोड़ा गया, लेकिन इसे तोड़ने के बाद इस मार्ग की कोई सुध नहीं ली गई। ऐसे में सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे और नालियां होने से पैदल यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहां शहर में कई अच्छी हालत वाली सड़कों को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है, वहीं नगर परिषद इस व्यस्ततम मार्ग की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस बारे में स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा कई बार पूर्व पार्षद हेमंत पाहुजा को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि इंदिरा कॉलोनी की इस मुख्य सड़क पर गली नंबर एक से लेकर गली नंबर दस तक दोनों तरफ करीब दो से ढाई सौ दुकानें हैं और इस सड़क पर रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल