श्री गंगानगर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया खुलासे ने वोट चोरी की घटनाओं को लेकर देशभर में राजनीतिक हलचल मचा दी है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रीगंगानगर जिले में इस मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाने के लिए एक विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने बताया कि यह अभियान वोट चोरी की कुप्रथा को उजागर करने और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। अभियान की शुरुआत कल, बुधवार को सुबह 11:30 बजे नई अनाज मंडी परिसर स्थित गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन से होगी। इस उद्घाटन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान और इस अभियान के लिए नियुक्त जिला समन्वयक मदन गोपाल मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।
अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों तथा बूथ प्रभारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा, कांग्रेस के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान, पूर्व प्रधान, पंचायत सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच और पार्षद व पूर्व पार्षद भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेंगे। महिला कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ सभी अग्रिम संगठनों, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारी व सदस्य भी इसमें भाग लेंगे, जिससे अभियान को व्यापक रूप मिलेगा।
अंकुर मगलानी ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम बहुत ही व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर तक जिला स्तर पर चलेगा, उसके बाद 18 से 20 सितंबर तक इसे ब्लॉक स्तर पर, 21 से 30 सितंबर तक मंडल व नगर समिति स्तर पर और 1 से 15 अक्टूबर तक बूथ समितियों द्वारा इसे अंतिम स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर एकत्रित किए जाएँगे। इसका उद्देश्य न केवल वोट चोरी की सच्चाई लोगों तक पहुँचाना है, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए एक मजबूत जन आंदोलन खड़ा करना भी है।
कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के राहुल गांधी के खुलासे का ज़िक्र करते हुए मगलानी ने कहा कि यह घटना चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को पूरी तरह से नष्ट करने वाली है। चुनाव आयोग की नाक के नीचे मतदाता सूची में हेराफेरी और वोटों की चोरी हो रही है, जो लोकतंत्र के लिए घातक है। कांग्रेस नेता ने सभी कांग्रेसजनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने-अपने क्षेत्रों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह