श्रीगंगानगरः उत्तर पश्चिम रेलवे में बीकानेर मंडल के नवनियुक्त सहायक सुरक्षा आयुक्त (IRPFS) कैलाश चन्द्र स्थानांतरण के बाद पहली बार श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी राजकुमार तथा जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल के साथ एक बैठक की।
बैठक में सहायक सुरक्षा आयुक्त ने यात्रियों की सुरक्षा, सहायता, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा यात्री संबंधी अपराधों की रोकथाम जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने दोनों अधिकारियों से चर्चा के बाद निर्देशित किया कि जवानों को यात्रियों के साथ संवेदनशील और सहयोगियों जैसा व्यवहार करना चाहिए।
उन्होंने आरपीएफ थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जवानों एवं अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर समाधान के निर्देश जारी किए। उन्होंने यात्रियों से मधुर व्यवहार बनाए रखने एवं रोज़ाना यात्री की सहायता करने के लिए तैयार रहने का मंत्र भी आरपीएफ थाने में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को दिए।
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने आरपीएफ थाना, मालखाना, कार्यालय रिकॉर्ड सहित सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग रूम, प्लेटफार्म और सीसीटीवी रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे सही और व्यवस्थित लगाने के लिए एसएंडटी प्रभारी फैलीराम मीणा को आवश्यक निर्देश दिए तथा कैमरों की मदद से यात्री संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जवानों के बैरक और मैस का निरीक्षण कर पोषणयुक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई