श्रीगंगानगरः चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (PMSMA) का आयोजन आज सोमवार को जिलेभर में किया जाएगा। इस बार राजकीय अवकाश के कारण यह सत्र नियमित तिथि के बजाय आगामी कार्य दिवस में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की जाएगी तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व और सुरक्षित प्रसव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान होने वाले जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से विभाग द्वारा प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस आयोजित किया जाता है। यदि इन तिथियों पर अवकाश होता है, तो सत्र अगले कार्य दिवस में आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. सिंगला ने बताया कि सत्र के दौरान जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। इसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, तापमान, हृदय की स्थिति, एचआईवी जांच सहित प्रसव से जुड़ी संभावित जटिलताओं की जांच शामिल है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान पोषण, नियमित जांच, आयरन सेवन और संस्थागत प्रसव के महत्व पर भी परामर्श दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में से एलएमपी तिथि के अनुसार द्वितीय एवं तृतीय तिमाही की महिलाओं को मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी कूपन वितरित किए जाएंगे। इन कूपनों के माध्यम से गर्भवती महिलाएं विभाग द्वारा अधिकृत किसी भी निजी सोनोग्राफी केंद्र पर निशुल्क जांच करवा सकेंगी।
सीएमएचओ ने आगे बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 10 ग्राम से कम पाया जाएगा, उन्हें मौके पर ही एफसीएम (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन लगाया जाएगा। साथ ही ऐसी महिलाओं की ऑनलाइन लाइन लिस्टिंग भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा सके।
चिकित्सा विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस की सेवाओं का लाभ उठाएं और स्वस्थ मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04