श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक सह जिला पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 अप्रैल को परिवादी नवनीत चावला पुत्र बनवारी लाल निवासी विनोबा बस्ती श्रीगंगानगर ने पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिछले कई दिनों से चक 2 एलएल सरपंच कॉलोनी में मेरे गोदाम से लगातार सामान चोरी हो रहा है।
रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 168/2025 धारा 306 भादंसं के तहत दर्ज कर जांच सतवीर सिंह हैड कांस्टेबल को सौंपी गई। इस मामले में चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए सुभाष चंद्र पुनि, एसएचओ पुलिस थाना सदर के सुपरविजन में थाना स्तर पर सतवीर हैड कांस्टेबल, संदीप कुमार कांस्टेबल, मनफूल कांस्टेबल की एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ पुत्र लालचंद निवासी गली नंबर 1, अर्जुन नगर, देव नगर गेट के पास को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद किया जिसमें 8 एसी, 2 एलईडी व 1 वाशिंग मशीन कीमत करीब 5 लाख रुपए है। माल बरामद कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह