श्रीगंगानगर: सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर, सुदामा नगर में आयोजित बाबा श्याम के भव्य संकीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर सेवक संदीप शेरेवाला ने बताया कि यह भव्य श्याम संकीर्तन शाम 7:00 बजे शुरू हुआ और रात 10:00 बजे बाबा श्याम के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर परिसर में आए भजन गायकों ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा कि हर भक्त मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगा। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। लविश चुघ ने मंदिर परिसर में कई सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। इसके अलावा भजन गायक केके शर्मा, संजय, सनी, नरेंद्र अग्रवाल आदि ने भी मंदिर परिसर में अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शेरेवाला ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे शहर की सुख-समृद्धि, उन्नति और विकास के लिए हर माह घर पर ध्वज बनाकर बाबा श्याम को अर्पित करें। इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित किए गए और श्रद्धालुओं में वितरित किए गए।
शेरेवाला ने बताया कि यह पावन एकादशी का पर्व है। इस दिन विभिन्न स्थानों से श्याम भक्त बाबा श्याम को ध्वजा अर्पित करेंगे। बाबा श्याम का कोलकाता से आए विशेष फूलों से श्रृंगार किया जाएगा, जो अत्यंत आकर्षक और दर्शनीय होगा। श्रीगंगानगर का यह सिद्ध धाम प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला स्थान बन गया है। अब प्रतिदिन श्याम भक्त घर पर ध्वजा बनाकर बाबा श्याम को अर्पित करते हैं।
शेरेवाला ने बताया कि मंदिर परिसर में श्याम भक्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाबा श्याम के प्रति भक्तों में अपार श्रद्धा है। प्रतिदिन बाबा श्याम का ताजे फूलों से विशेष श्रृंगार किया जाता है।
इस भव्य संकीर्तन के अवसर पर अपने संबोधन में शेरेवाला ने हाल ही में संपन्न हुए मेले के लिए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। हजारों भक्तों ने बाबा श्याम के इस सिद्ध दरबार में दर्शन किए और अपनी मनोकामनाओं के लिए बाबा श्याम से प्रार्थना की। पूरे श्रीगंगानगर जिले में हर भक्त यही कह रहा था कि श्रीगंगानगर शहर का यह सिद्ध धाम अब खाटू धाम बन गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह