श्रीगंगानगरः सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में चल रहे जन्मोत्सव (पाटोत्सव) मेले के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि सुबह से ही श्याम भक्त रंग-बिरंगी ध्वजाएं लहराते हुए मंदिर परिसर में पहुंच रहे थे। ध्वजारोहण के बाद वे बाबा श्याम से अपनी मनोकामनाएं मांग रहे थे। शेरेवाला ने बताया कि इन चार दिनों में हजारों श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को ध्वजाएं अर्पित कीं। बाबा श्याम के मंदिर में श्याम भक्तों की भक्ति दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस चार दिवसीय मेले में हजारों भक्तों ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।
शाम के संकीर्तन में हनुमानगढ़ से आईं नेहा शर्मा ने अपने भजनों से भक्तों को आनंदित किया। मंदिर परिसर में दिन भर भक्तों की भीड़ बाबा श्याम के दर्शनों के लिए उमड़ी रही। बाबा श्याम को सवा मन खीर और चूरमे का भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों में वितरित किया गया।
पंकज शर्मा, आशीष, मनीष भारद्वाज, रमन, अभिनव मल्होत्रा, जसवंत सोडा और वरुण मित्तल ने इस सेवा में अपना पूर्ण सहयोग दिया। मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया था। इस श्रृंगार को देखकर हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा था। दिन भर आसपास के गाँवों और शहरों से श्रद्धालु पहुँचे, बाबा के चरणों में शीश नवाया और मंदिर परिसर में भजन गाए। भक्तों ने बाबा को विभिन्न प्रकार के प्रसाद अर्पित किए और उपस्थित भक्तों में वितरित किए।
शेरेवाला ने बताया कि भजन संध्या के दौरान भजन गायक के.के. शर्मा, दीपांशु शर्मा, विशाल सिंह सोडा और पवन वर्मा ने अपने भजनों से बाबा श्याम को प्रसन्न किया। इस अवसर पर भक्तों में विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई