श्रीगंगानगर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति से ही मूल्यों का निर्माण होता है। अच्छे संस्कार राष्ट्र के अच्छे नागरिक बनाते हैं। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति ने विश्व को बहुत कुछ दिया है। बागडे सोमवार को गिरधारी लाल बिहाणी सनातन धर्म शिक्षा ट्रस्ट के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शिक्षा अमृत महोत्सव-शताब्दी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सतत समाज के निर्माण में सभी की भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि साक्षरता एक मौलिक अधिकार है।
भारतीय संस्कृति और शिक्षा के प्रति समर्पण जीवन को उत्कृष्ट बनाता है। किसी राष्ट्र का निर्माण प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि मानव संसाधनों से होता है। इसके लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में वसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करने की भावना है। हम पूरे विश्व का कल्याण चाहते हैं। यही सनातन धर्म है। भारत ने कभी किसी अन्य देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी अन्य धर्म को कम आंकने या उसकी निंदा करने का कोई काम किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। 'जैसा सोचोगे, वैसा बनोगे' की अवधारणा होनी चाहिए। विद्यार्थियों में एकाग्रता बहुत ज़रूरी है।
हमारे युवाओं को प्रतिभावान बनाने के लिए एकाग्रता पर ज़ोर देते हुए उन्होंने महाभारत में अर्जुन द्वारा निशाना साधने का उदाहरण दिया। बागडे ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो विद्यार्थियों को बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ संस्कारवान और प्रतिभावान बनाए। उन्होंने बताया कि हमारे प्राचीन ग्रंथों में सौरमंडल सहित खगोलीय घटनाओं का उल्लेख मिलता है, जो बिल्कुल सटीक साबित होता है। भारत की प्राचीन संस्कृति ने दुनिया को बहुत कुछ सिखाया है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने कहा कि यह गर्व की बात है कि वर्षों पहले लगाया गया एक छोटा सा पौधा आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। आज बिहानी संस्थान अमृत महोत्सव मना रहा है। संस्थान ने इस क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है। मेरी कामना है कि यह संस्थान भविष्य में विश्वविद्यालय का रूप ले। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, रोबोटिक शिक्षा और एआई तकनीक पर भी ध्यान देना होगा। अवसाद, दुर्घटनाएँ और व्यसनों का त्याग करना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने गिरधारी लाल बिहानी और तीजा देवी बिहानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले, सूरतगढ़ में राज्यपाल का जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण देवी बिहानी, विशिष्ट अतिथि आनंदी देवी ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू, एसपी डॉ. अमृता दुहन, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद, यादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, जिला प्रमुख कविता, वीरेंद्र पूनिया, शरणपाल सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, महेश पेड़ीवाल, मधुसूदन बिहानी, शरद बिहानी, सतीश जैन मौजूद रहे। समारोह में आभार प्रदर्शन हिमांशु बिहानी ने व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल