श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर के 4 एमएल गांव में गर्मी का मौसम शुरू होते ही गांव के साथ-साथ शहर में भी जगह-जगह बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे रखने की मुहिम शुरू हो गई है। पेड़ों व अन्य स्थानों पर पानी के परिंडे बांधकर बेजुबान पक्षियों के लिए बर्तनों में दाना भी डाला जा रहा है। इसी प्रकार सीताराम लिंबा सहित गंगानगर सॉफ्टवेयर लैब के समस्त स्टाफ ने पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए। जिसमें महिलाओं ने पक्षियों के लिए पानी व दाना रखा।
सीताराम लिंबा ने बताया कि इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है इसी कड़ी में आज उनके स्टाफ व बच्चों द्वारा गली-गली में पक्षियों को बचाने की मुहिम चलाई गई। इस मुहिम में राजू सिंगाठिया, सरपंच सुरेश मेघवाल, गोकुल गेदर, सुभाष गेदर, सीताराम जलंधरा, रणधीर पारीक, सुनील अरोड़ा, विनोद सोनी, शंकर लाल जी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मोहल्ले में 100 से अधिक बर्तन लगाए गए और लोगों को रोजाना पानी डालने के लिए प्रेरित किया गया।
बता दें कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों के लिए युवाओं ने परिंडा लगाओ पक्षी बचाओ प्रकृति बचाओ अभियान के तहत युवाओं ने परिंडा लगाओ अभियान एक माह से चलाया जा रहा जिसके चलते लोगों को पक्षियों के लिए पानी रखने लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों की जिंदगी बचाई जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल