श्रीगंगानगरः सांसद कुलदीप इंदौरा ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक दिल्ली मंडल के दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित होने वाले 78वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के लिए विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की मांग की है। 'एकता में सद्भाव' की विचारधारा के साथ मानवीय मूल्यों, सहिष्णुता, विनम्रता और प्रेम को बढ़ावा देने वाला संत निरंकारी मिशन एक वैश्विक आध्यात्मिक संगठन है।
यह मिशन जाति, रंग, पंथ या धर्म से ऊपर उठकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करता है और नियमित रूप से परोपकारी गतिविधियों का आयोजन करता है। इस समागम में लगभग 10 लाख संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से रेल मार्ग के माध्यम से भोड़वाल माजरी पहुँचेंगे।
सांसद ने पत्र में प्रस्ताव दिया है कि 30 अक्टूबर 2025 को प्रातः 7:00 बजे श्रीगंगानगर, अबोहर, मलोट, गिद्दड़बाहा, बठिंडा, मौड़, मानसा, बुडेलाडा, बरेटा, जाखल, जींद (पानीपत) से भोड़वाल माजरी के लिए तथा वापसी में 4 नवंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे भोड़वाल माजरी से श्रीगंगानगर के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएँ। उन्होंने अनुरोध किया कि 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक इन मार्गों पर विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएँ, ताकि भोड़वाल माजरी/समालखा (पानीपत, हरियाणा) में आयोजित इस समागम में श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिल सके।
इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि यह रेल विभाग के लिए अतिरिक्त राजस्व का स्रोत भी बनेगा। सांसद कुलदीप इंदौरा ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्री के सहयोग से यह आध्यात्मिक आयोजन और अधिक सफल होगा, जिससे संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं और आम जनता को इस समागम में भाग लेने में सहायता मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा