श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में आयोजित रात्रि जागरण में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि इस भीषण गर्मी व उमस में भी शाम 7:00 बजे से भक्तों का मेला लगना शुरू हो गया था, जो रात 10:30 बजे तक अनवरत जारी रहा। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। शेरेवाला ने बताया कि रात्रि संकीर्तन में 30 मई को अरूट महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह विशेष भजन संध्या आयोजित की गई।
इसमें शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, अंकुर मिगलानी, आशुतोष, सुशील अरोड़ा, अनिल जसूजा, शैंकी उपनेजा, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर भजन प्रवाचक किरण जग्गा व लक्की म्यूजिकल ग्रुप ने अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को प्रसन्न किया। इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित कर भक्तों में वितरित किए गए। राजकुमार गौड़ ने अपने संबोधन में मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
अंकुर मिगलानी ने अपने संबोधन में भक्तों को अरूट महाराज के जन्मोत्सव की अग्रिम बधाई दी। बाबा श्याम की अद्भुत एवं भव्य सजावट सभी को आकर्षित कर रही थी। सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में भक्तों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं। जिसके कारण यह दरबार सिद्ध धाम बन गया है। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दूर से भी भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए सुदामा नगर धाम पहुंचते हैं। इस विशाल संकीर्तन के बीच भक्तों को ठंडी मीठी रबड़ी, शरबत, जलजीरा वितरित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल