श्रीगंगानगर : उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की डीआरयूसीसी की मंगलवार को हुई बैठक में सदस्य सुनील अग्रवाल की ओर से महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। अग्रवाल की ओर से सुझाव रखा गया कि अमृत भारत स्टेशन निर्माण के दौरान आरक्षण केंद्र और बुकिंग विंडो दोनों को एक ही रूम में करने से यात्रियों के शोर शराबे के बीच सुनाई नहीं देता। इससे यात्रियों को ही परेशानी उठानी पड़ती है, साथ ही बुकिंग क्लर्क भी परेशान होता है।
आरक्षण केंद्र सर्कुलेटिंग एरिया में अलग से बाहर ही बनाए जाने चाहिए। इसके अलावा सुझाव दिया गया कि गाड़ी संख्या 54704 जयपुर से प्रतिदिन प्रातः 9.35 बजे प्रस्थान करती है। इस ट्रेन को वर्तमान निर्धारित समय में संशोधन कर लगभग 60 से 90 मिनट पूर्व जयपुर से प्रस्थान करवाकर लोहारू जंक्शन से भी पूर्णतया पैसेंजर ट्रेन में बदलकर संचालित करवाया जाए तो इस ट्रेन का लाभ सादुलपुर-हनुमानगढ़ सेक्शन के साथ-साथ हनुमानगढ़-बठिंडा रेलखंड के यात्रियों को भी होगा, साथ ही इस ट्रेन का यात्रीभर भी दोगुने से ज्यादा बढ़ जाएगा। वर्तमान में इस ट्रेन का यात्रियों को कोई विशेष लाभ नहीं हो रहा है।
क्षेत्र को हरियाणा की अतिरिक्त ट्रेन कनेक्टिविटी के लिए सुझाव दिया कि गाड़ी संख्या 54085/54086 जोकि दिल्ली से सातरोड (हिसार) के मध्य चलती है। अगर गाड़ी संख्या 54085/86 दिल्ली-सातरोड का विस्तार एक अतिरिक्त रैक की सहायता से वाया सिरसा, बठिंडा, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ तक किया जाता है तो क्षेत्र के लोगों की दिन के समय सिरसा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, गुरुग्राम की रेल कनेक्टिविटी की मांग को पूरा किया जा सकता है।
एक अत्यंत महत्वपूर्ण समस्या को लेकर सुझाव दिया कि बठिंडा से श्रीगंगानगर के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे के मध्य 5 घंटे के अंतराल में यात्रियों की सुविधा के लिए कोई भी ट्रेन न होने से आमजन एक बड़ी परेशानी से गुजर रहा है। इस बीच एक पैसेंजर ट्रेन की व्यवस्था हो।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई