श्रीगंगानगर : जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में चल रहे नशामुक्ति श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह, गृहस्वामी राधेश्याम और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विक्रम ज्याणी उपस्थित थे। विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा कोई फैशन नहीं, बल्कि विनाश का कारण है। अगर यह पीढ़ी नशे से मुक्त होकर यातायात अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बना ले, तो भारत को एक जिम्मेदार नागरिक राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि अपने आस-पास के वातावरण को नशे के प्रलोभनों से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
उपनिरीक्षक दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों ने अपनों को खोया है। किसी परिवार ने बेटा या पिता खोया है, तो किसी ने भाई; इस दर्द को वही समझ सकता है जिसने अपनों को खोया है। इसलिए यातायात नियम कोई बंधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प हैं। यातायात जागरूकता पर बोलते हुए, राधेश्याम ने कहा कि हेलमेट न केवल आपके सिर की, बल्कि आपके पूरे परिवार की सुरक्षा करता है।
कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। सभी छात्रों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव