श्रीगंगानगर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सरदार गुरमीत सिंह कुन्नर की जयंती पर 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नशा मुक्ति केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र राजस्थान सरकार की गाइडलाइन के तहत 3 बीघा जमीन पर बनेगा और निर्माण के बाद सरकार को सौंप दिया जाएगा।
इस मौके पर आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। श्रीगंगानगर में जिला प्रमुख का पद रिक्त होने के बावजूद चुनाव कराने की बजाय मनोनयन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि 73वें व 74वें संविधान संशोधन के अनुसार 5 वर्ष के बाद चुनाव अनिवार्य है और उपचुनाव की स्थिति में 6 माह के भीतर चुनाव कराना होता है।
डोटासरा ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना पर भी सवाल उठाए और कहा कि कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है, जबकि सैंपल जांच की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही फैसले दिए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर, सांसद कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुर मिगलानी, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, विधायक डूंगर राम गेदर, शिमला नायक, विकास चौधरी, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह