श्री गंगानगरः राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायत नेतेवाला को आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के अंतर्गत चिन्हित किए जाने के बाद अब इस योजना पर पूरे उत्साह और व्यवस्थित रूप से कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में औषधालय नेतेवाला में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों के लिए एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें औषधीय पौधों की पहचान, उपयोग और उनके गुण-धर्म की जानकारी दी गई। योजना के तहत राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, नेतेवाला के 44 आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों का चयन किया गया है।
इस अवसर पर औषधालय प्रभारी वैद्य विनोद कुमार शर्मा ने आरोग्य मित्रों और सखियों को तुलसी, नीम, गिलोय, सदाबहार, बिल्व, अंजीर, हारसिंगार, गुलाब, पत्थरचट्टा, अंगूर, अमलतास सहित अनेक औषधीय पौधों के औषधीय गुणों और उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पौधों का नियमित उपयोग अनेक सामान्य रोगों से बचाव में सहायक है और आयुर्वेदिक पद्धति से स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वैद्य शर्मा ने सभी को अपने दैनिक जीवन और परिवार में इन पौधों के प्रयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रियंका यादव, श्रुतिका शर्मा, रामेश्वर सहारण, बलकरण सिंह, कमलेश वर्मा, आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ कंपाउंडर दयानंद शर्मा, प्रेम सिंह, बादल प्रकाश, जे.पी., श्योप्रकाश चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने योजना की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए लाभकारी बताया।
कार्यक्रम के अंत में आरोग्य मंदिर नेतेवाला के वैद्य विनोद कुमार शर्मा ने गांव के युवाओं से अपील की कि वे आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के बारे में औषधालय से अधिक जानकारी प्राप्त करें और इस योजना से जुड़कर गांव को आयुष्मान आरोग्य आदर्श ग्राम घोषित करवाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही गांव को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई