श्रीगंगानगर : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) ने शनिवार को श्रीगंगानगर स्थित INTUC के प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस एवं मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर प्रदेश INTUC अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश महासचिव नरेश कपूर, प्रदेश सचिव पवन गौतम, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मधु सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान खान ने मजदूरों को भारत में ट्रेड यूनियनों के इतिहास से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि आजादी से पहले देश में दो ही मजदूर संगठन काम कर रहे थे। INTUC यूनियन का गठन आजादी से पहले 3 मई 1947 को हुआ था। आजादी की लड़ाई में अनेक मजदूर नेताओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा यातनाएं सहन की। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले एवं बाद में मजदूरों के लिए जितने भी श्रम नियम बने, उनमें कांग्रेस पार्टी एवं उसके मजदूर संगठन INTUC का बहुत बड़ा योगदान रहा। इस अवसर पर फल सब्जी मंडी प्रधान किशोरी पचेरवाल एवं महिला विंग जिला अध्यक्ष शकुंतला वर्मा ने भी सभी मजदूरों से कांग्रेस पार्टी का साथ देने की अपील की तथा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस INTUC यूनियन को विश्वास दिलाया कि जिला INTUC राजस्थान इस संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। INTUC ध्वज फहराने के बाद कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर INTUC के स्थापना दिवस पर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदेश महासचिव नरेश कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष उस्मान खान, प्रदेश सचिव पवन गौतम, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मधु सोनी, किशोरी पचेरवाल, महिला विंग जिला अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, चिमन लाल शाक्य, जस्सा सिंह, प्रेम सिंह, प्रेम कुमार, गुड्डी देवी, सुमित्रा देवी, विद्या देवी, रानी देवी, हरजिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में INTUC कार्यकर्ता मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज