भरतपुरः भरतपुर के उच्चैन क्षेत्र में एक कार ने दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे भरतपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद ग्रामीण दोनों को सीएससी लेकर पहुंचे लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीएससी पर ताला जड़ दिया। पुलिस के अनुसार घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। चतुर फौजी और उसकी पत्नी वीरवती पशुशाला से दूध दुहने के बाद अपने घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे उच्चैन बयाना बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों पति-पत्नी को उच्चैन सीएससी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर मौजूद नहीं होने पर ग्रामीणों ने सीएससी पर ताला जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने वीरवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
चतुर फौजी की हालत को देखते हुए भरतपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल