अयोध्याः विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के प्रथम चरण के अंतिम दिन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न बूथों का व्यापक दौरा कर अभियान की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फतेहंगज, गुरु तेग बहादुर वार्ड, मड़ना और सनेथू क्षेत्र के दर्जनभर बूथों पर पहुंचकर बीएलओ और बूथ समिति पदाधिकारियों से अभियान की प्रगति और मतदाता सूची अद्यतन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
विधायक ने बीएलओ से घर-घर सर्वेक्षण, गणना फार्म प्राप्ति की स्थिति तथा अन्य व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ समिति पदाधिकारियों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता जागरूकता और सटीक मतदाता सूची से होती है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे बीएलओ के सहयोग से अपनी सूचनाओं का सत्यापन अवश्य कराएं और जिनका नाम अब तक सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर अपना नाम जुड़वाएं। कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र का आधार है।
पहले चरण के समापन के साथ ही प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि आगामी चरणों में मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सुचारू और पारदर्शी रूप से आगे बढ़ सके। मौके पर हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, शोभित कपूर, आलोक द्विवेदी, चंदन कसेरा, स्वपनिल श्रीवास्तव, राजेश गौड, अवनीश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह