अयोध्याः अयोध्या में बुधवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति को परखने पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय ने तुलसी कन्या इंटर कॉलेज स्थित बूथ पर पहुंचकर अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बीएओ, बीएलए-2, बूथ समिति के पदाधिकारियों और बूथ प्रवासियों से अभियान की स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। राय ने मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों से भी संवाद किया और मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े उनके अनुभव, समस्याएं और सुझाव विस्तार से सुने।
संजय राय ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे। उन्होंने अभियान में लगे सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित बूथों पर सक्रियता बढ़ाएं तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से जागरूकता फैलाएं।
तुलसी कन्या इंटर कॉलेज में समीक्षा बैठक के बाद संजय राय सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां महानगर एवं जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विधानसभा-वार एसआईआर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले एसआईआर चरण-2 की तैयारी अभी से पूरी कर ली जाए। हर बूथ पर जिम्मेदारियों को स्पष्ट कर दिया जाए और टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए ताकि पुनरीक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न रहे। राय ने जोर देकर कहा कि मतदाता जागरूकता का कार्य अभियान का मूल है और यह सुनिश्चित करना होगा कि जनता में मतदाता सूची के महत्व को लेकर स्पष्ट समझ बने।
बैठक में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य कर रहा है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही अभियान की सफलता का आधार है। वहीं जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि मंडलों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं और सभी इकाइयाँ चरण-2 को लेकर पूरी तरह तैयार हैं।
समीक्षा बैठक में कमला शंकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राघवेन्द्र पांडेय, अशोक कसौंधन, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, कपिलदेव वर्मा, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, अशोक मिश्र, पवन चौरसिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल