बांदा: शॉर्ट सर्किट से करीब चालीस बीघा फसल जलकर राख हो गई है। सूचना पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यह घटना बबेरू क्षेत्र के भभुआ गांव की है।
आपको बता दें कि बबेरू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भभुआ गांव में 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट से करीब 40 बीघा फसल जलकर राख हो गई। अचानक लगी आग की सूचना पर ग्रामीण एकजुट हुए और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर सिंह यादव किसानों के बीच मौके पर पहुंचे और फसल के नुकसान का जायजा लिया। जिसमें छेदुवा यादव की 6 बीघा, पुष्पेंद्र की 17 बीघा, बासदेव की 6 बीघा फसल और सिंचाई पाइप के साथ लीलावती सुनील बिमल ओमप्रकाश की दो बीघा कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विधायक ने प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया विधायक श्री यादव ने पीड़ित किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी बात कर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन पटेल, वीर सिंह यादव, राकेश द्विवेदी, अखिलेश पाल, पुत्तन सिंह समेत करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल