सोनभद्र: राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना 13 नवंबर 2025 की है, जब मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा निवासी एक महिला ने राबर्ट्सगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसकी 6 वर्षीय बेटी रेलवे कॉलोनी, कांशीराम आवास, जनपद सोनभद्र से अचानक गायब हो गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नाबालिग लड़की की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर, रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में राबर्ट्सगंज पुलिस लगातार तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में, एक सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने 17 नवंबर, 2025 को प्रातः लगभग 09:15 बजे, सोनभद्र रेलवे स्टेशन से अभियुक्त रोहित करवाल (25 वर्ष), निवासी विकासनगर, थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के साथ एक नाबालिग लड़की भी मिली, जिसे पुलिस ने सकुशल अपने कब्जे में ले लिया।
पूछताछ के दौरान, अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह लड़की को अपने साथ काम के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, और आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह (चौकी प्रभारी कांशीराम आवास), हेड कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल मनीष यादव और महिला कांस्टेबल नंदनी यादव शामिल थीं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह