सोनभद्रः ग्राम पंचायत पंडरी के बोदरा डाँड टोला में आज भी विकास सरकारी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है। आजादी के 65 वर्षों बाद भी यहां के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। हालत यह है कि लोग जलाशय और चूहाड़ खुदवाकर उसी पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं, जहाँ जंगल के जानवर, मवेशी और ग्रामीण एक ही घाट से पानी पीते हैं।
ग्रामीणों ने इसे “रामराज्य की विडंबना” बताते हुए अपनी उपेक्षा पर गहरा आक्रोश जताया है। जयमंगल, सुरेंद्र, मंजू, सुरेश गौतम, अनिल, ओमप्रकाश, हरि, हंसलाल, देवीशरण सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि आज तक यहां न पक्की सड़क बनी और न ही ऊपर टोले में एक भी हैंडपंप, कुआँ या सरकारी जल स्रोत उपलब्ध कराया गया है। टोले के बीच का एकमात्र निजी कुआँ जनवरी तक सूख जाता है, जिसके बाद ग्रामीणों को पहाड़ी किनारे बने जलाशय पर निर्भर रहना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, हर घर नल जल योजना की पाइपलाइन सिर्फ आधे टोले तक बिछाई गई, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद उसमें पानी नहीं आया। तीन वर्ष पहले डीपीआरओ और खंड विकास अधिकारी ने सोलर फ्लोराइड रिमूवल प्लांट लगाने का स्थल भी चिन्हित किया था, लेकिन बाद में प्लांट 8 किलोमीटर दूर चपरा टोला में लगा दिया गया। पूर्वी और उत्तरी हिस्से के लगभग 40 घरों के ढाई सौ लोग अब भी गंभीर जल संकट से जूझ रहे है।
ग्रामीणों का कहना है कि टोले की चार किलोमीटर सड़क आज भी कच्ची है। यदि इसे पक्का बना दिया जाए, तो पानी, इलाज, शिक्षा, राशन और अन्य सुविधाओं तक पहुँच आसान हो जाएगी।
72 वर्षीय जयमंगल ने कहा, “हम विस्थापन का दर्द 65 साल से सह रहे हैं… आखिर हमारा अपराध क्या है कि हमें पानी तक नसीब नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि—
हर घर नल जल योजना की पाइपलाइन सभी घरों तक पहुँचाई जाए।
नियमित जलापूर्ति तुरंत शुरू की जाए।
ऊपर टोले में हैंडपंप या सुरक्षित जल स्रोत उपलब्ध कराया जाए।
तथा कच्ची सड़क को पक्का बनाया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से उम्मीदों पर जिंदा हैं, लेकिन न नेता और न अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल