सोनभद्रः कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान के समीप वी.वी. पैट गोदाम तक निर्मित की जा रही सीसी रोड का जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीसी रोड का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता के मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सर्वोच्च होनी चाहिए, जिससे सड़क दीर्घकाल तक टिकाऊ, मजबूत और सुरक्षित बनी रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही जीएसबी गिट्टी, बालू एवं अन्य निर्माण सामग्री के संबंध में सहायक अभियंता से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सामग्री मानकों के अनुरूप ही प्रयोग की जाए तथा निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर एक महत्वपूर्ण शासकीय क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन आते-जाते हैं। ऐसे में यहां बन रही सड़क की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे निर्माण कार्य पर सतत निगरानी रखते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव