ओबरा/सोनभद्रः किसी एक व्यक्ति को एक रोटी दीजिए, उसका एक दिन का पेट भरेगा; किसी व्यक्ति को हुनर दीजिए, उसका जीवन भर पेट भरेगा—इसी विचारधारा को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ट्रस्ट एवं युवा बहुजन सेवा समिति द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
संस्था द्वारा क्रान्तिकारी पं. रामप्रसाद बिस्मिल, क्रान्तिकारी अशफाक उल्ला ख़ाँ, क्रान्तिकारी राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी एवं क्रान्तिकारी ठाकुर रोशन सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर 19 दिसम्बर 2025 को एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम चिल्ड्रेन पार्क, ओबरा (सोनभद्र) में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत “सिलाई मशीन जीतो / कैंची जीतो प्रतियोगिता” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षित है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को अपने साथ सुई, धागा, 1 मीटर कपड़ा एवं कैंची घर से लाना अनिवार्य होगा।
संस्था अब तक 4300 से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ख्याति प्राप्त कर चुकी है। विशेष रूप से यह पहल उन महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है, जिनके पति उन्हें छोड़ चुके हैं, शराब की लत से ग्रसित हैं, जो महिलाएं विधवा हैं अथवा आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं।
प्रतियोगिता के दौरान लकी ड्रा भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित क्रमांक आने पर प्रतिभागी महिला को संस्था द्वारा ₹1000 का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम की पर्ची चाय की दुकान पर दिखाने पर निःशुल्क चाय की सुविधा भी दी जाएगी।
संस्था के संस्थापक आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाकर आत्मसम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। यह कार्यक्रम न केवल शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगा, बल्कि समाज में महिलाओं की आर्थिक मजबूती और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम भी सिद्ध होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल