सोनभद्रः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण हिंदू समाज इसे उत्सव के रूप में मना रहा है। विकासखंड नगवां के खलियारी मंडल अंतर्गत किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दिनेश सिंह ने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
आज हम अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को पुनः स्थापित होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश में सनातन संस्कृति की जय-जयकार हो रही है और मां भारती पुनः अपनी सांस्कृतिक गरिमा के साथ विश्व पटल पर प्रतिष्ठित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज कभी विस्तारवादी नहीं रहा, किंतु अब समय आ गया है कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और संगठित होना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पी. एन. पांडेय ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है और हमारी प्रतिक्रिया को गंभीरता से लेता है, क्योंकि हमारी संस्कृति सदैव न्याय, सत्य और शांति की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराओं में विज्ञान निहित है — चाहे वह तिलक, कलावा, चोटी या प्रातः वंदन की परंपरा हो — इनके पीछे गहरे वैज्ञानिक और मानसिक लाभ जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम में सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक, जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, राहुल, रामकीर्ति, विजय, हिरेश, रमाकांत, श्याम सुंदर पांडेय, श्रीकांत, महेंद्र, रवि कुमार, सिम्पू पांडेय, कलावती जायसवाल, बलिराम दास जी महाराज, संदीप, पन्ना लाल, राकेश, रामसेवक खरवार, श्याम बिहारी, अभय जी, श्याम मोहन पांडेय, राजेश चौरसिया, विजय यादव, आशुतोष जी, महेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव ने किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई