सोनभद्रः गो-तस्करी पर प्रभावी रोक-थाम के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जुगैल पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय द्वारा की जा रही है।
23 नवंबर को जुगैल थाना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलगढ़ी टोला से महुअरिया तिराहे की ओर जंगल के रास्ते बड़ी संख्या में गोवंशों को बिहार ले जाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और दोपहर 12:04 बजे दबिश दी। इस दौरान कुछ व्यक्ति 11 गोवंशों को पैदल लेकर जाते हुए हुए पकड़े गए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का प्रयास किया, जिस पर चार लोगों में से तीन घने जंगल और असमतल भूभाग का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार वैस, पुत्र जमुना प्रसाद वैस, निवासी घोघरा, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली (म.प्र.), उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 गोवंश और एक मोबाइल फोन बरामद किया, पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी पंकज सिंह और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ जंगल के रास्ते ओबरा हाथीनाला विंढमगंज होते हुए बिहार सीमा की ओर गोवंश ले जा रहा था।
उसने बताया कि स्थानीय स्तर पर सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर उन्हें बिहार में अधिक कीमत पर बेच दिया जाता है, जहाँ गोकशी करने वाले लोग अधिक धन देते हैं। अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके दो साथी चेहरे से पहचाने जा सकते हैं, पर वह उनके नाम और पते नहीं जानता। घटना के संबंध में मु0अ0सं0 137/2025, धारा 3/5ए/8 गोहत्या निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रखे हुए है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार