उदयपुरवाटी / बुगालाः सैनिकों के शौर्य, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरोध और राष्ट्रभक्ति की भावना पर आधारित फिल्म ‘पॉइंट जीरो’ के पोस्टर का विमोचन बुगाला गोशाला परिसर में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में गोशाला समिति के पदाधिकारी, ग्रामवासी, युवा एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गोमाता पूजन के साथ की गई, जिसके पश्चात फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर फिल्म निर्माता ममता संदीप जैन, अभिनेत्री इशिका तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ‘पॉइंट जीरो’ जैसी फिल्में युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के साथ-साथ सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान को समाज के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जब युवा वर्ग नशे जैसी बुरी आदतों की ओर आकर्षित हो रहा है, तब इस प्रकार की प्रेरणादायक फिल्मों की अत्यंत आवश्यकता है।
फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक ने बताया कि ‘पॉइंट जीरो’ में देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के साहस, संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा की सशक्त कहानी दर्शाई गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टर विमोचन करने का उद्देश्य गांव-ढाणी तक देशभक्ति का संदेश पहुंचाना और आमजन को सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना है।
गोशाला समिति के सदस्यों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए पूरी टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने फिल्म की सफलता और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होने की कामना की। इस दौरान विजयपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, करण सिंह, सत्यवीर सिंह, रवि शर्मा, अशोक कुमार, धर्मवीर सिंह सहित अनेक ग्रामीणजन मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार