बांदाः शहर के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करोड़ों रुपये की लागत से बांदा का सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने जा रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्टेडियम के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 912 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके सापेक्ष शासन द्वारा प्रथम चरण में 237 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत स्टेडियम परिसर में प्रशासनिक भवन का निर्माण, बाउंड्री वॉल का निर्माण, पूरे कैंपस का विद्युतीकरण, मैदान में मिट्टी का भराव, स्विमिंग पूल का जीर्णोद्धार, बास्केटबॉल कोर्ट का नवनिर्माण तथा सिंथेटिक पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद स्टेडियम की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उनका उद्देश्य बांदा को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बनने के बाद जिले के युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा और वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना बांदा को एक महत्वपूर्ण खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। विधायक ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं खेलकूद मंत्री गिरीश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है। उम्मीद की जा रही है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा, जिससे जिले को आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिल सके।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार