श्री गंगानगरः जीजी कोठी धाम के वार्षिक पांच दिवसीय महोत्सव के उपलक्ष्य में चूनावढ़ के श्री बांके बिहारी मंदिर से भव्य ध्वजा यात्रा का जीजी मंदिर 23 पहुंचने पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभा यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा श्री सेठ सांवरा मंदिर पहुंचकर सेठ सांवरा दरबार में मत्था टेका। इससे पूर्व चूनावढ़ के श्री बांके बिहारी मंदिर दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा की आरती उतारी गई तथा संगत में प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात ध्वजा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस थावरी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस यात्रा में स्वयंसेवकों ने कई जगह केले का प्रसाद वितरित किया। मंदिर सेवक अनिल सरावगी ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव में 21 से 23 फरवरी तक दोपहर 2:15 बजे श्री राधा नाम जाप का आयोजन किया जाएगा। 20 फरवरी से 24 फरवरी तक अन्नपूर्णा की रसोई का पांच दिन का भोज होगा। चाय और नाश्ते का इंतज़ाम 24 घंटे रहेगा। सुबह और शाम दोनों समय खाने का इंतज़ाम ठाकुर जी के आशीर्वाद और आप सभी भक्तों के सहयोग से होगा। यह इवेंट श्री बांके बिहारी लाडली लाल कीर्तन मंडली ऑर्गनाइज़ करेगी।
जिसमें भजन कीर्तन और संकीर्तन के ज़रिए भक्तों को आध्यात्मिक आनंद मिलेगा। 21 फरवरी को सुबह 11:15 बजे गौपूजन हवन यज्ञ का आयोजन होगा, इसके साथ ही काशी जी की आरती और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। उसी दिन दोपहर 12:15 बजे ब्रह्म भोज और कन्या पूजन का आयोजन होगा। 23 फरवरी को शाम 6:15 बजे एक बड़ी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
इस बड़ी शोभा यात्रा में सेवादार रणवीर डोवन की लीडरशिप में ध्वज यात्रा निकाला गया। बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रभु जी की आरती करने के बाद संगत में प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद ध्वज यात्रा बांके बिहारी मंदिर से रवाना होकर गांव के मुख्य बाजार से होते हुए चूनाध बस स्टैंड पर पहुंचा।
इस ध्वज यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस ध्वज यात्रा में भक्त डीजे की धुन पर जय जय सिया राम जय श्री सेठ सांवरा के जयकारों के साथ नाचते हुए चूनावढ़ से रवाना होकर श्रद्धा भाव से श्री सेठ सांवरा मंदिर पहुंचे। इस ध्वज यात्रा में सेवादार भूप सहारन, राम अवतार लीला, हर्ष जैन नारायण सिंह राठौड़, दीपक कुमार राकेश झाझडिया, बबलू चाहर राम प्रकाश घणघस, प्रमोद साहू राजेश चुग राकेश सिडाना राजेश कताला मदनलाल गुंबर ,मुकद् लाल गुबर, रमेश सिडाना, दीपक गुंबर राजेंद्र चाहर काशीराम चाहर सहित समस्त चूनावढवासी इस यात्रा में शामिल रहे
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार