भरतपुर: जिले में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बांध बारैठा से उच्चैन तक जाने वाले स्टेट हाईवे-43 के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को वर्तमान 7 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। निर्माण कार्य राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (आरएसआरडीसी) द्वारा कराया जा रहा है।
करीब 22 किलोमीटर लंबा यह मार्ग भरतपुर जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण इस दूरी को तय करने में लगभग एक घंटा लग जाता है। परियोजना पूर्ण होने के बाद यही सफर मात्र 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों के लगभग 35 मिनट की बचत होगी। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
परियोजना के तहत सेवला हैड पर ओवरब्रिज का निर्माण और लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा बाईपास भी बनाया जाएगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और भारी वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। यह हाईवे भरतपुर को धौलपुर, रुदावल, बसेड़ी और बाड़ी से जोड़ता है, इसलिए इस मार्ग पर लोडिंग और व्यावसायिक वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है।
बरसात के मौसम में गंभीर नदी में पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है और लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क के उन्नयन से इस समस्या का भी स्थायी समाधान मिलने की संभावना है। गांव क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर सीसी सड़क और नालियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि बांध बारैठा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को इस परियोजना से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार